संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

महंगी गैस ने बढ़ाया धुआँ का खतरा—
कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उछाल से छोटे कारोबारियों पर मार, सस्ते ईंधन की ओर झुकाव के संकेत…
1 मई 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है।
दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर लगभग ₹3,071.50 में मिल रहा है, जो पहले ₹2,078.50 था।
इस बढ़ोत्तरी का सीधा असर रेस्टोरेंट और होटल के खाने की कीमतों पर पड़ सकता है, फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
