संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

रायसेन शहर में पदस्थ पटवारी सीताराम इमने को हटा दिया गया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा से इस संबंध में बात की थी कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया
कलेक्टर के निर्देश के बाद एसडीएम मनीष शर्मा ने प्रशासनिक व्यवस्था को देखते हुए उन्हें अब बंगवा का पटवारी बना दिया है।
वहीं, रायसेन शहर की जिम्मेदारी अब विजय कुमार चंदेल को सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं… जिनमें सीताराम पटवारी पर जमीन की गलत नपती करने और सीएम हेल्पलाइन के मामलों में दबाव बनाने के आरोप लगे थे।
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विश्वकर्मा और एसडीएम ने जांच का भरोसा दिया था… और अब कार्रवाई करते हुए पटवारी को हटा दिया गया है।
