इलाके में पसरा मातम !
संवाददाता : अवनीश शर्मा। गैरतगंज

ग़ैरतगंज (रायसेन)। तहसील के गढ़ी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम सगौर से आज सुबह एक बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है।
यहाँ एक खेत में बने कुएं में नहाने गईं चार बच्चियों में से तीन मासूमों की पानी में डूबने से अकाल मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गाँव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा??
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 10:00 बजे ग्राम सगौर निवासी चार सहेलियां—तनु, अमृता, राधा और अमीना—गाँव के ही एक खेत पर बने कुएं पर नहाने के लिए गई हुई थीं।
नहाने के दौरान तनु, अमृता और राधा गहरे पानी की चपेट में आ गईं और डूबने लगीं। सहेली की सूझबूझ से गाँव वाले दौड़े, लेकिन तब तक…चौथी बच्ची अमीना ने जब अपनी सहेलियों को आँखों के सामने डूबते देखा, तो वह चीखती हुई दौड़कर गाँव पहुँची।
अमीना ने बिना वक्त गंवाए ग्रामीणों को पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही पूरा गाँव कुएं की तरफ दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने तुरंत कुएं में छलांग लगाई और तीनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला।
112 की मदद से लाया गया अस्पताल, डॉक्टरों ने तोड़ी उम्मीद
घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 112 वाहन मौके पर पहुँचा। ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चियों को तुरंत ग़ैरतगंज शासकीय अस्पताल ले जाया गया। हर किसी की सांसें अटकी हुई थीं और लोग दुआएं कर रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।
इस खबर ने अस्पताल परिसर में मौजूद हर शख्स की आँखें नम कर दीं।
मृत बच्चियों की शिनाख्त:हादसे का शिकार हुईं तीनों बच्चियां आदिवासी परिवार से थीं:तनु पिता हल्के आदिवासी (उम्र मात्र 7 वर्ष)अमृता पिता रामगोपाल आदिवासी (उम्र 11 वर्ष)राधा पिता हल्के राम आदिवासी (उम्र 12 वर्ष) पुलिस और प्रशासन मौके परघटना के बाद गढ़ी चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक ही गाँव की तीन मासूम बेटियों की इस तरह जलसमाधि बनने से पूरे ग़ैरतगंज क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
