संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार विकास कार्यों की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होना बहुत आवश्यक है ।
इसी विचार के साथ प्रदेश मे मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण ,सामुदायिक भवन,अस्पताल और स्कूल भवन निर्माण जैसे कार्य कर रही है ।
ग्राम सर्रा-बंधी और समस्त क्षेत्रवासियों को इन नई सौगातों के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएँ ।
इस भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से-तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल (मुलायम भैया), पूर्व विधायक भैयाराम पटैल,उदयपुरा पूर्व विधायक दिलीप वर्मा,नगरपरिषद अध्यक्ष तेंदूखेड़ा पंडित विष्णु शर्मा,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति रामकुमार ,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र गंगोलिया ,मंडल अध्यक्ष सोनू महाराज सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहें ।
