संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला जिला रायसेन में जिला अध्यक्ष अजय रघुवंशी के नेतृत्व में नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक बंद करो, छात्रों का भविष्य बचाओ और भाजपा सरकार मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
जिला एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। पिछले 10 वर्ष में 90 से ज्यादा राष्ट्रीय स्तर के पेपर लीक हुए है।
धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में नीट का पेपर 2024 के बाद इस साल फिर लीक हुआ फिर भी सरकार की कोई जवाबदेही नहीं है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद भारत पोरिया, पार्षद नयन वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम चौहान, शिवम रघुवंशी, वीरेंद्र चौधरी, दुर्गेश पांडे, पंकज राय , परसोत्तम रघुवंशी, संदीप विश्वकर्मा, नमीर खान, जिला उपाध्यक्ष सचिन लोधी, सीमांत धाकड़, आयुष नेमा, नावेद खान, अमित मेहरा, नवनीत रघुवंशी, फैजान खान, अरमान खान, उजेर खान, रोहित अहिरवार, जतिन विश्वकर्मा आदि nsui के कार्यकर्ता शामिल रहे
