संवाददाता : अवनीश शर्मा। गैरतगंज

गैरतगंज में समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण, बेहतर तालमेल से मिली सफलता
गैरतगंज (रायसेन)। रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन में तहसील गैरतगंज ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले ही तहसील में जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।
इस सफलता पर टीम का उत्साहवर्धन करने हेतु एन.आर.एल.एम. (NRLM) कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कुशल नेतृत्व और टीम वर्क का परिणाम
अनुविभागीय अधिकारी (SDM) अंकित जैन, कार्यपालक मजिस्ट्रेट नरेश राजपूत और तहसीलदार अमृता सुमन के नेतृत्व में तहसील के प्रगणकों ने दिन-रात मेहनत कर इस चुनौतीपूर्ण कार्य को समय से पहले समाप्त किया।
अधिकारियों के सतत मॉनिटरिंग और मैदानी अमले की सक्रियता के कारण ही गैरतगंज जिला स्तर पर इस कार्य में अग्रणी रहा।

प्रशस्ति पत्र देकर प्रगणकों का सम्मान
एन.आर.एल.एम. कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन सभी प्रगणकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाई।
अनुभव साझा किए : कार्यक्रम के दौरान प्रगणकों ने फील्ड में आए अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा किया और बताया कि किस तरह प्रशासनिक सहयोग ने उनके कार्य को आसान बनाया।
संचालन : पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यपालक मजिस्ट्रेट नरेश राजपूत ने किया।
अधिकारियों ने दी बधाई
समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम अंकित जैन ने कहा कि समय से पूर्व कार्य पूर्ण होना पूरी टीम की एकजुटता और निष्ठा का प्रतीक है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तहसीलदार अमृता सुमन ने भी प्रगणकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में गैरतगंज का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
