संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

रायसेन जिले के बम्होरी में रविवार 7 जून को इस्लाह-ए-मुआशरा व इत्तिहाद-ए-मिल्लत” विषय पर एक बड़ा जलसा आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम बाद नमाज़-ए-इशा पटेल मैरिज गार्डन, देहगांव रोड, बम्होरी में होगा। जलसे में दिल्ली से आए मौलाना मुफ्ती मासूम साकिब मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं मौलाना मुफ्ती अब्दुल कदीर कासमी विशेष अतिथि रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मुफ्ती अहमद खान करेंगे। जलसे में समाज सुधार, शिक्षा व तरबियत, कौमी एकता, अमन और भाईचारे समेत विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी उलेमा, इमामों, नौजवानों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
