संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

आज बरेली एसडीएम संतोष मुद्गल द्वारा बाड़ी-बरेली क्षेत्र में पत्रकारों एवं जागरूक नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी जनगणना को लेकर लोगों को स्व-गणना (Self Enumeration) के प्रति प्रेरित करना रहा।
एसडीएम ने उपस्थित सभी लोगों को जनगणना की आधिकारिक लिंक साझा करते हुए अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक इस प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाएं और उन्हें स्व-गणना के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे आम नागरिक आसानी से घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
स्व-जनगणना की प्रक्रिया इस प्रकार है:
जनगणना के लिए जारी लिंक पर क्लिक करें:
https://censusindia.gov.in/census.website/
लिंक खोलने पर “जनगणना में आपका स्वागत है” संदेश दिखाई देगा। इसके बाद आगे बढ़ने के लिए क्लिक करें, जहां राज्य का चयन करना होगा।
राज्य भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और फिर ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी भरने के बाद सिस्टम द्वारा पूछी गई 6 बिंदुओं की जानकारी क्रमवार भरें।
अंत में सबमिट करने पर आपकी हाउसहोल्ड स्व-गणना प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
एसडीएम संतोष मुद्गल ने सभी पत्रकारों से विशेष आग्रह किया कि वे इस लिंक को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि हर नागरिक जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके और क्षेत्र का सटीक डाटा सरकार तक पहुंच सके।
