नागरिकों को ऑनलाइन प्रक्रिया समझाई
संवाददाता : रितिक जैन। बाड़ी

रायसेन जिले के बाड़ी नगर परिषद द्वारा जनगणना 2026-27 के तहत स्व-गणना अभियान को चौपाल के माध्यम से सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा बाड़ी पहुंचे और अभियान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आम नागरिकों से सीधे संवाद किया और उन्हें समझाया कि किस प्रकार जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट/पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भरनी है।

उन्होंने कहा कि सही और पूर्ण जानकारी देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच सके।
इस अवसर पर एसडीएम संतोष मुद्गल, तहसीलदार बाड़ी सुनील शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष ममता धर्मेंद्र चौहान सहित नगर परिषद के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
कलेक्टर विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने परिवार की पूरी जानकारी समय पर ऑनलाइन दर्ज करें।
साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपाल के माध्यम से जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए, ताकि हर व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुंच सके और जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।
