संवाददाता: अवनीश शर्मा। गैरतगंज

गैरतगंज। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गैरतगंज की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
वरिष्ठ नेतृत्व का रहा सान्निध्य
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन प्रभारी सुश्री दीदी राजो मालवीय जी उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की रीति-नीति और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने का मार्गदर्शन दिया।
प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर मंच पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे:
जिनेश सिंघई (अध्यक्ष, नगर परिषद), संजय जैन जी (अध्यक्ष, नगर मंडल), अशोक ठाकुर (उपाध्यक्ष, नगर मंडल) संगठन के समस्त महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी।
कार्यकर्ताओं को बताया ‘देवतुल्य’
बैठक के दौरान नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन ने सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की असली पूंजी है।
नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश सिंघई ने विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही।
बैठक के अंत में संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
