संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

मध्य प्रदेश शासन मे मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बरेली नगर में विकास और जनसेवा की कई महत्वपूर्ण सौगातें दी।
सर्वप्रथम संजीवनी हॉस्पिटल का लोकार्पण, तत्पश्चात गौ-उपचार केंद्र का भूमि पूजन तथा शाम को हाईवे पर स्थापित नवीन स्ट्रीट लाइट परियोजना का शुभारंभ आपके करकमलों द्वारा संपन्न होगा।
यह केवल विकास कार्य नहीं हैं, बल्कि जनकल्याण, स्वास्थ्य, गौसेवा और नगर की सुरक्षा एवं सुंदरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
बरेलीवासियों के लिए यह एक यादगार और उत्साह से भरा दिन है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें। आप सदैव जनसेवा, जनसहयोग और क्षेत्र के विकास के कार्यों में इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ अग्रसर रहें तथा आपके नेतृत्व में बरेली निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहे।पुनः जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
