संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने रैली निकाली
रायसेन कलेक्टर कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं किसान कांग्रेस के नेतृत्व में गेहूं खरीदी में हो रही भारी देरी और अव्यवस्थाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया।
प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण अन्नदाता आज परेशान और ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
समय पर खरीदी न होना, केंद्रों पर अव्यवस्था, और किसानों को घंटों-घंटों इंतजार करना पड़ रहा है—यह स्थिति पूरी तरह अस्वीकार्य है।

हमने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हक में और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
रायसेन में कांग्रेस ने गुरुवार को जिला मुख्यालय के सागर तिराहे कामधेनु परिसर में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन गेहूं खरीदी में देरी और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
विधायक से लेकर पदाधिकारी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साथ रहे हैं। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सिलवानी विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
