संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

अखिल भारतीय पाल महासभा के तत्वावधान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती नगर सागर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।
समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मलखान सिंह पाल, जिला अध्यक्ष लाल सिंह पाल, विधानसभा अध्यक्ष मनोज पाल, आकाश पाल, महामंत्री धर्मदास (बबलू) पाल, सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह पाल, मीडिया प्रभारी वैभव जैन मस्ताना तथा ब्लॉक सचिव प्रशांत पाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक विकास पर भी विचार व्यक्त किए गए।
समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
