संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सियरमऊ घाटी स्थित दीवान बाबा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, बाइक सवार सियरमऊ से सिलवानी की ओर आ रहे थे। घाटी के मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिर गई।

दुर्घटना में प्रदीप आदिवासी (27) पिता मुन्नालाल आदिवासी निवासी हीरापुर सिलवानी, संजू आदिवासी (30) पिता मुन्नालाल आदिवासी निवासी बोरिया सुल्तानगंज तथा बृजलाल आदिवासी (70) निवासी बोरिया सुल्तानगंज घायल हो गए।
तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।बीएमओ डॉ. आर.एस. पटेल ने बताया कि संजू आदिवासी और बृजलाल आदिवासी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया।
