संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

गज्जे भैया स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनेक कवि,विद्वान हुए सम्मिलित
बरेली। नगर में सदैव कुछ नई परंपरा की शुरुआत करने के लिए “राष्ट्रीय हिंदू सेना” के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अखिल खरे को जाना जाता है।
उनके द्वारा नगर में ऐसे अनेक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया, जो देश में पहली बार हुए जिसके बाद देश में वह कार्यक्रम आयोजित होने लगें विगत समय में जीवंत कन्या पूजन, स्कूल के बच्चों द्वारा शिवलिंग निर्माण एवं शिव आराधना जिसका प्रभाव बच्चों को धार्मिक और आध्यात्मिकता के साथ जोड़ना रहा जो पूर्ण रूप से सफल रहा।
वहीं देखा जाए तो नारी शक्ति शस्त्र वितरण एक ऐसा आयोजन जिसके द्वारा नारी शक्ति को स्वयं की रक्षा के लिए आत्म निर्भर बनाना था। जिसकी प्रशंसा समूचे मध्यप्रदेश में की गई।
मुक्तिधाम पर शान्ति पाठ, काव्य पाठ और वृक्षारोपण कार्यक्रम देश में पहली बार हुआ
इसी तारतम्य में एक नई पहल में गज्जे भैया स्मृति मंच द्वारा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मुक्तिधाम पर शान्ति पाठ, काव्य पाठ और वृक्षारोपण कार्यक्रम देश में पहली बार हुआ।
ज्ञात हो कि राष्ट्रपति द्वारा सम्मान प्राप्त हास्य कवि प्रभु दयाल खरे (गज्जे भैया) की पंचम पुण्यतिथि में किया जो सफल होने के साथ मुक्ति धाम पर दुनिया पर स्थानीय मुक्तिधाम पर विभिन्न कार्यक्रम हुए।
जिसमें नगर के प्रबुद्ध नागरिकों सहित स्थानीय कवियों ने काव्य पाठ , वृक्षारोपण कर गज्जे भैया को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।ज्ञात हो कि कोरोना काल में प्रसिद्ध कवि गज्जे भैया का देहावसान हो गया था ,उनके द्वारा नगर में अनेकों कवि सम्मेलन किए गए उनकी अंतिम इक्षा थी कि श्मशान घाट में कवि सम्मेलन हो जिसे उनके पुत्रों ने 5 वीं पुण्यतिथि पर पूरा किया।
नगर के कवि देवी जैन , प्रेमनारायण साहू, कवि कक्काजी के नाम से मशहूर राममूर्ति रघुवंशी , नरेंद्र चंदेल, अधिवक्ता कवि शिवगोविंद सिंह,जितेंद्र वीर ठाकुर , गोविंद शर्मा, अनिल वर्मा , निखिल खरे ने काव्य पाठ किया।
इससे पूर्व आचार्य रजनीश द्विवेदी ने सारगर्भित शांति पाठ और प्रवचन किया।नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष राधेश्याम पालीवाल, वर्तमान अध्यक्ष दिनेश बबेले, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा, महेश वर्मा,अशोक सोनी,महेंद्र सोनी, महेंद्र भावसार, राष्ट्रीय हिन्दू सेना के उपाध्यक्ष अरविंद तरबरिया, गोपाल रघुवंशी , हरिचरण वारिवा, मुकेश खरे, विनोद खरे, उमराव प्रसाद जी कुशवाह, शारदा सराठे ,गोपाल स्वरूप जी ठाकुर, सूरज सिंह जी मेहरा, वीरेंद्र भावसार, स्वरूप सिंह ठाकुर, सरपंच प्रेम सिंह मेहरा , जयप्रकाश उपाध्याय, लक्ष्मी धाकड़, करण सिंह राठौड़, मधु सराठे,आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
