संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

घटना का विवरण :
दिनांक 11.11.2025 को फरियादी रूप सिंह पिता नारायण सिंह मेहरा, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम उदयगिरि थाना बरेली जिला रायसेन द्वारा थाना बरेली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात आरोपी द्वारा उसके भाई दिलीप मेहरा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है।
उक्त रिपोर्ट पर थाना बरेली में अपराध क्रमांक XX/2025 धारा 103(1) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन ,आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन, कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बरेली कुंवर सिंह मुकाती के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश एवं पतारसी प्रारंभ की गई।
अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10,000/- रुपये नगद ईनाम की घोषणा भी की गई थी।
पुलिस कार्यवाही :
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा साक्ष्यों के आधार पर संदेही गोलू मेहरा निवासी ग्राम उदयगिरि को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक दिलीप मेहरा ने उसे उसकी प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।
आरोपी को आशंका थी कि मृतक उक्त बात गांव एवं प्रेमिका के परिजनों को बता देगा, जिससे उसकी एवं उसकी प्रेमिका की समाज में बदनामी होगी। इसी कारण आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिलीप मेहरा की हत्या कर दी।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 09.05.2026 को माननीय न्यायालय बरेली में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी :
गोलू मेहरा पिता मंगल सिंह मेहरा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम उदयगिरि थाना बरेली जिला रायसेन।
सराहनीय भूमिका :
उक्त अंधे कत्ल का खुलासा एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता, उनि नेहा अहिरवार, प्रआर 70 राजेश राजपूत, प्रआर 08 नारायण भार्गव, प्रआर 539 श्याम सिंह, प्रआर 194 शिवकुमार उईके, प्रआर 58 संजय यादव, प्रआर 626 सौमित्र सोनी।
आरक्षक 275 मुकेश पटेल, आरक्षक 733 मुकेश यादव, आरक्षक 728 महेन्द्र राजावत, आरक्षक 658 रोहित फौजदार, आरक्षक 390 अनिल अहिरवार, आरक्षक 655 अजय यादव एवं आरक्षक 775 लोकेश कुमार की विशेष सराहनीय भूमिका रही।
