संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली में स्थित नवनिर्मित कुशवाहा भवन में जिला कुशवाहा समाज समिति रायसेन की कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक में जिला संरक्षकगण, सलाहकारगण, पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं विभिन्न तहसीलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने, समाज विकास हेतु कार्ययोजना तैयार करने, राजनीति में समाज की भूमिका एवं भागीदारी सुनिश्चित करने, तहसील इकाइयों द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा तथा जिला मुख्यालय भवन निर्माण हेतु वित्तीय संसाधनों पर विस्तृत चर्चा की गई।
वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार पर बल देते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। बैठक में समाज हित के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श कर आगामी कार्यों की रूपरेखा तय की गई।
आगे आने वाले त्योहारों पर भी सामाजिक कार्यों में समर्पित होकर कार्य करेंगे सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया नवयुवक आगे आए और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
