संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

रामलीला मैदान के सभा कक्ष में गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर देशव्यापी अभियान के पक्ष में बैठक कर सोमवार को ज्ञापन सौपने की कार्ययोजना बनाई गई।
बैठक में तय किया गया की रैली के लिए सोमवार को स्थानीय काली मंदिर पर एकत्र होंगे।
जहां से सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौपेंगे।
बता दें कि गौ सम्मान अभियान के तहत पूरे देश में एक साथ गौ माता को राष्ट्रमाता दर्जा देने के लिए ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
गो सम्मान आह्वान अभियान के मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर गो माता को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करवाए।
भारत में गोहत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध लगे, गौहत्या पूर्णतः समाप्त हो। जिससे गो माता पूर्णतः सुरक्षित हो, गोमाता को राष्ट्र माता, राष्ट्र देव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद दिया जाए।
गोमाता को सम्मान मिले, गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय बनें।
जिससे संपूर्ण भारतवर्ष में समान रूप से गो सेवा हो सके, गोचर बोर्ड बने, चारा सुरक्षा नीति तय हो, गौ आधारित कृषि सुनिश्चित हो, पंचगव्य उत्पादों का निर्माण एवं वितरण बढ़े।
