मंत्री पटेल ने बेटी को आशीर्वाद देकर कहा आपका स्नेह ही मेरी ऊर्जा है
संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिबाजी पटेल ने नगर की बेटी ऋषिका सोनी से भेंट की बता दें कि ऋषिका सोनी नगर के पत्रकार राकेश सोनी की बेटी है और कक्षा 4 की छात्रा है।
इन्होंने अपने हाथों से मंत्री पटेल की तस्वीर बनाई जिसको भेंट करने आज वह अपने पिता के साथ कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने यह तस्वीर मंत्री पटेल को भेंट की।
इसपाल के दौरान जनसुनवाई में उपस्थित सभी जनों ने इस क्षण को सहज महसूस किया और एक नन्ही कलाकार कि कला को देखते हुए सभी के चेहरों पर खुशी छा गई।
इस भेंट को स्वीकार करते हुए मंत्री पटेल ने नन्ही बिटिया ऋषिका के सिर पर आशीर्वाद का हाथ रखा और उसको आने वाले भविष्य में उन्नति के लिए शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने इस पल को हृदय से महसूस करते हुए कहा कि नन्हे कलाकार द्वारा मेरी जो तस्वीर बनाई यह मेरे लिए ऊर्जा का काम करेगी मैं बिटिया के घर भी जाऊंगा और यह पल मेरे लिए असीम खुशी का पाल है।
इस दौरान एसडीएम संतोष मुद्गल एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती थाना प्रभारी कपिल गुप्ता तहसीलदार रामजीलाल बर्मा एवं कार्यालय में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी नन्ही कलाकार को शुभकामनाएं दी।
