संवाददाता : अवनीश शर्मा। गैरतगंज

गैरतगंज। आगामी त्योहारों को शांति, आपसी भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से स्थानीय थाना प्रांगण में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों सहित नगर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रशासन की अपील: असामाजिक तत्वों पर रखें नजर
बैठक की अध्यक्षता कर रहे नवागत अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) हर्षल चौधरी ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे आगामी त्योहारों को परंपरागत रूप से मिलजुलकर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से नगर की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से सावधान रहें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में प्रशासनिक और पुलिस अमले की ओर से मुख्य रूप से कार्यपालक मजिस्ट्रेट नरेश राजपूत, तहसीलदार अमृता सुमन, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, थाना प्रभारी डीपी लोहिया और नगर परिषद से अनवर खान मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कानून व्यवस्था और त्योहारों के दौरान की जाने वाली प्रशासनिक तैयारियों से सभी को अवगत कराया।
प्रशासन को मिला जनता का भरोसा
बैठक में उपस्थित सभी समाजों और वर्गों के प्रबुद्ध जनों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि गैरतगंज हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी प्रेम का प्रतीक रहा है। सभी ने नगर के गौरवशाली सौहार्द को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जाहिर की।
बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित:
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, मुजीब अंसारी, नवीन व्यास, वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ठाकुर, विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार प्रेम दयाल शर्मा, नरेन्द्र साहू, संजय द्विवेदी, सचिन जैन, हिमांशु श्रीवास्तव, अर्जुन लोधी और अवनीश शर्मा सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
