संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

नर्मदा मैया से जल भरकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, कथा व्यास बिबेकानंद शास्त्री जी के मुखारविंद से 7 दिन तक कथा मांगरोळ स्थित श्री राम जानकी मंदिर में संत श्री शियाशरण दास जी महाराज एवं परम पूज्य महंत श्री 1008 श्री रामलखनदास जी महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन 6 जून 2026 से 12 जून 2026 तक किया जा रहा है।
कथा का शुभारंभ आज नर्मदा मैया के पावन तट से जल भरकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ हो चुका है। माताओं-बहनों ने सिर पर मंगल कलश धारण कर नर्मदा जी से जल लाकर यात्रा को दिव्यता प्रदान की।

बैंड-बाजों की धुन, जयकारों और भजनों के साथ कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राम जानकी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।अब प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संगीतमय भागवत कथा का रसपान भक्तजनों को कराया जाएगा।
कथा व्यास बिबेकानंद शास्त्री जी, शिवपुरी वाले द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्तों के चरित्र एवं धर्म के मार्ग का सुंदर वर्णन किया जाएगा। 12 जून शुक्रवार को हवन-यज्ञ, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन होगा।
समिति अध्यक्ष राजाराम धाकड़ एवं मुख्य यजमान नीरज द्विवेदी ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कथा के दौरान प्रतिदिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।
