संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में एवं एस.डी.ओ.पी. बेगमगंज श्रीमती सोनाली गुप्ता के नेतृत्व में।
थाना देवनगर पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में थाना देवनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
मामले का संक्षिप्त विवरण_
दिनांक-17/03/26 को फरियादी लीलाधर कुशवाहा पिता गंगाराम कुशवाहा उम्र 47 साल निवासी लाइन मोहल्ला देवनगर थाना देवनगर जिला रायसेन की रिपोर्ट पर थाना देवनगर में अपराध क्रमांक XX/2025 धारा 137(2)BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
फरियादी की नाबालिक पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति पहला फैसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
पुलिस कार्यवाही_
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना देवनगर पुलिस द्वारा टीम गठित कर लगातार संभावित स्थानों पर तलाश की गई।
पुलिस की सूझबूझ एवं कार्रवाई के परिणाम स्वरूप नाबालिक बालिका को दिनांक 09/3/26 को ग्राम अहमदपुर थाना देहात जिला विदिशा से सकुशल दस्तयाब किया गया।
मामले में संलिप्त आरोपी –
निखिल कुशवाह उर्फ निक्की पिता राजकुमार कुशवाहा उम्र 22 साल निवासी लाइन मोहल्ला देव नगर थाना देवनगर जिला रायसेन को थाना देवनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय भूमिका_
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक हरिओम अस्ताया (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक मलखान सिंह मीणा, प्रधान आरक्षक 234 सुधीश गौर, आरक्षक 367 मदन मोहन रघुवंशी, महिला आरक्षक 487 सोनिका की सराहनीय भूमिका रही।
