संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

रायसेन जिले के सिलवानी-गैरतगंज स्टेट हाईवे-44 पर बुधवार दोपहर दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा जूनिया पुल के पास पहले मोड़ पर क्रॉसिंग के दौरान हुआ।
जानकारी के अनुसार, शक्ति बस सिलवानी से गैरतगंज की ओर जा रही थी, जबकि शुभम बस गैरतगंज से सिलवानी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान मोड़ पर दोनों बसें आपस में टकरा गईं।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों बसों में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी यात्री के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है।
टक्कर के बाद दोनों बसों को सड़क किनारे किया गया, जिससे यातायात फिर सामान्य हो सका।
