संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

गाड़रवारा मैं होगा साहित्य का बृहद आयोजन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था “चेतना” का 18 बा साधारण वार्षिक अधिवेशन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम में 21 जून को संपन्न होने जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रतिवर्षानुसार भारतीय ‘अखिल भारतीय साहित्य चेतना सम्मान 2026’ का आयोजन भी होगा कार्यक्रम में इस वर्ष बुंदेली हास्य कवि स्व प्रभुदयाल जी खरे (गज्जे भैया) स्मृति सम्मान संस्था द्वारा डॉ एम एस श्रीवास्तव पृथ्वीपुर एवं डॉ राज गोस्वामी दतिया के लिए प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में देश-विदेश के साहित्यकार, मूर्धन्य कवि कवियित्री, निबंधकार, गीतकार, कथाकार, समीक्षक समालोचक, विभिन्न भाषाओं के कवि साहित्यकार भाग लेंगे।
इसी श्रृंखला में प्रदेश के प्रतिष्ठित बुंदेली हास्य कवि, राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षक, वरिष्ठ साहित्यकार स्व श्री प्रभुदयाल जी खरे (गज्जे भैया) की स्मृति में अखिल भारतीय साहित्य चेतना सम्मान 2026 प्रदेश के बुंदेली साहित्यकार कवि डॉ एम एस श्रीवास्तव पृथ्वीपुर को उनकी बुंदेली कृति “ज्ञान के गुरिया” के लिए एवं ख्याति प्राप्त बुंदेली साहित्यकार डॉ राज गोस्वामी दतिया को उनकी बुंदेली कृति “गई भैंस पानी में” के लिए सम्मानित किया जाएगा।
कवि गज्जे भैया स्मृति मंच बरेली के निखिल खरे ने बताया है कि कवि गज्जे भैया की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था कादंबरी जबलपुर, बुंदेली साहित्य संस्कृति संगम एवं देश की अनेकों संस्था गज्जे भैया की स्मृति में साहित्य में उत्कृष्ट क्रियाकलाप हेतु साहित्यकारों को सम्मानित करती है।
मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी संस्कृत विभाग प्रत्येक वर्ष गज्जे भैया की स्मृति में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित करती है यह हमारे नगर लिए बड़े गौरव की बात है।
