संवाददाता : अंकित कुशवाह। मंडीदीप

ग्राम नूरगंज, तहसील गौहरगंज में प्राचीन देवस्थान के समीप संचालित की जा रही शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी था।
ग्राम पंचायत द्वारा 30 अप्रैल को तहसीलदार महोदय को आवेदन देकर दुकान हटाने की मांग की गई थी। साथ ही ग्राम सभा द्वारा भी गांव में शराब दुकान संचालित न करने का प्रस्ताव पारित कर तहसीलदार एवं आबकारी विभाग को सौंपा गया था।
इसके बावजूद शराब बिक्री जारी रहने पर पिछले तीन दिनों से बड़ी संख्या में महिलाएं, छोटे बच्चे, बुजुर्ग एवं युवा शराब दुकान के सामने स्थायी धरने पर बैठे हुए थे।
आज आबकारी विभाग से गौरव गौरव भद्रसेन एवं नायब तहसीलदार निलेश सरवटे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग स्वीकार की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है_
अधिकारियों ने कहा कि शराब दुकान आज से बंद रहेगी तथा इसे अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाएगा।
ग्रामीणों ने भी स्पष्ट कहा कि ग्राम नूरगंज की सीमा में किसी भी स्थिति में शराब दुकान संचालित नहीं होने दी जाएगी।
तीन दिन के धरना प्रदर्शन के बाद आज आबकारी विभाग के अधिकारी गौरव भद्रसेन जी एवं नए तहसीलदार महोदय ने आश्वस्त किया कि इस स्थान पर आज से शराब बिक्री बंद रहेगी तथा ग्राम पंचायत सीमा में आबकारी दुकान नहीं खुलेगी। इस सहमति के बाद धरना समाप्त किया गया।
इनका कहना हैं_
ग्रामवासियों ने स्पष्ट कहा—यदि पुनः शराब बिक्री शुरू हुई तो समाज फिर सड़क पर उतरेगा।
सुरेंद्र कीर
विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री, भोजपुर
प्रशासन ने आश्वासन दिया है की ग्राम पंचायत सीमा में दुकान संचालित नहीं होगी। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। हमारी चेतावनी है कि दोबारा शराब बिक्री प्रारंभ की जाती है तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
शिवराज धाकड़
बजरंग दल जिला संयोजक
