संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

रायसेन। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को गेहूॅ उपार्जन केन्द्र सौभाग्य वेयरहाउस पहुंचकर उपार्जन कार्य का जायजा लिया गया।
उन्होंने उपार्जित किए जा रहे गेहूॅ की गुणवत्ता देखी और तुलाई प्रक्रिया का जायजा लिया।
कलेक्टर विश्वकर्मा ने केन्द्र प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों से अभी तक उपार्जित उपज की जानकारी लेते हुए शासन के निर्देशों के अनुरूप उपार्जन कार्य हेतु निर्देशित किया।

साथ ही किसानों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल आदि व्यवस्थाओं के भी निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को असुविधा या परेशानी न हो।
कलेक्टर विश्वकर्मा ने उपज विक्रय हेतु आए किसानों से भी चर्चा करते हुए उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान सहकारिता, कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
