संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 23 अप्रैल को 42 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वर्ष 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज के ग्राम तारानगर (ग्राम पंचायत धामधूसर) में 23 अप्रैल 2026 को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया था ।
कार्यक्रम के दौरान कुल 42 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत प्रत्येक पात्र वधू के बैंक खाते में ₹49000 की राशि अंतरित किए जाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है।
जिससे नवदंपत्तियों को उनके नए जीवन की शुरुआत में आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकेगा l
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से साधना सरदार सिंह (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज), नमिता अग्रवाल (उपाध्यक्ष, नगर पालिका औबेदुल्लागंज), कमलेश उइके (जिला पंचायत सदस्य)।
सुलेखा चौहान (जनपद सदस्य),भूपेन्द्र नागर ( भाजपा मंडल अध्यक्ष औबेदुल्लागंज), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गौहरगंज चन्द्रशेखर श्रीवास्तव, तहसीलदार हेमंत शर्मा, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर धर्मेन्द्र गौर।
महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी गिरीश चौहान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवनारायण चौहान, बीआरसीसी सतीश कुशवाह, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रताप सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी शिवकांत राय सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगर क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
