संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली। बदलते दौर में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सक्रिय टेक्नोलॉजी को समझने और अपनाने का माध्यम कर रही है।
इसी दिशा में डोफोडिल्स पब्लिक स्कूल सीबीएसई शाखा बरेली ने पूरे रायसेन जिले में पहली बार विद्यालय स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं फ्यूचर स्किल्स आधारित स्ट्रक्शर्ड एजुकेशन प्रोग्राम की शुरुआत की है।
यह प्रोग्राम नेक्स्टन लर्निंग बाय वविल, लखनऊ के सहयोग से संचालित होगा। विशेष सत्र के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जेनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, ऑटोमेशन एवं डिजिटल ब्रेडक्टिविटी टूल्स जैसे आधुनिक विषयों से परिचित कराया गया।
साथ ही उन्हें बताया गया कि भविष्य मे कैसे टेक्नोलॉजीका उपयोग करने वालों का नहीं, बल्कि उसे समझने और विकसित करने वालों का होगा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में क्रिएटिव थिविंग, इनोवेशन, टेक्निकत स्किल्स और प्रॉक्स्लम सॉल्विंग क्षमता विकसित करना है ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।
यह पहल रायसेन जिले की शिक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है और विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय तकनीकी शिक्षा का अनुभव प्रदान करेगी। अब बरेली के विद्यार्थी केवल टेक्नोलॉजी का उपयोग नहीं करेंगे बल्कि उसे समझेंगे, इनोवेशन करेंगे और भविष्य का नेतृच करेंगे।
संस्था के इस दूरदर्शी कदम की अभिभावकों और विद्यार्थियों द्वारा सराहना की जा रही है, और वे इसे बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए बेहद उत्साहित मान रहे हैं।
