संवाददाता : अशोक सोनी। बरेली

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सांची में आयोजित भाजपा जिला रायसेन के प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर पंजीयन कराकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं उद्घाटन सत्र में सहभागिता की।
इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पंकज जोशी , प्रदेश उपाध्यक्ष व साँची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी , जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा , भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा , खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश जादौन , वरिष्ठ नेतागण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
