संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

नगर परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के मुख्य मार्ग उदयपुरा नाका स्थित डिवाइडर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, नवागत एसडीएम अंकित जैन, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, सीएमओ,उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत सहित पार्षदगण, नगर परिषद के कर्मचारी, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। नगर परिषद अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी
