संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

प्रिंसटन कॉलेज बरेली में एमबीए विद्यार्थियों का शानदार कैंपस प्लेसमेंट, विभिन्न विद्यार्थियों का बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ चयन
बरेली | शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर प्रिंसटन कॉलेज, बरेली में इस वर्ष भी Training & Campus Placement कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत विशेषज्ञों के प्रेरणादायक सत्र से हुई।
जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को Interview Skills, Personality Development,Corporate Behaviour, Communication Skills, तथा वर्तमान Industry Trends के के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्लेहसमेंट के तहत 55 छात्र-छात्राओं को कंपनियों ने किया चयन
कार्यक्रम के अंतर्गत एमबीए विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई, जिसमें लगभग 80 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न बहुराष्ट्रीय एवं प्रतिष्ठित कंपनियों में किया गया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला । कार्यक्रम में मुख्य कॉर्डिनेटर के रूप में आईआईटी रुड़की के प्रख्यात Counsler & Recruiter रितेश गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उनके साथ Flipkart के एचआर मैनेजर ने भी विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं एवं रोजगार के बदलते स्वरूप से अवगत कराया।

अपने संबोधन में रितेश गोयल ने विद्यार्थियों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयन के लिए आवश्यक गुणों, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल डिग्री ही नहीं बल्कि व्यवहारिक ज्ञान, तकनीकी समझ और सकारात्मक सोच भी सफलता की कुंजी है।
वहीं फ्लिपकार्ट के एचआर मैनेजर ने ई-कॉमर्स सेक्टर में तेजी से बढ़ते रोजगार अवसरों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को कॉर्पोरेट करियर के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रिंसटन कॉलेज ग्रुप के चैयरमेन निदेशक ठाकुर महेंद्र सिंह ने सभी चयनित एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना भी है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है और इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष कॉलेज कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाती है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
Placement Drive में देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें Flipkart, Paytm, HDB Financial Services, Utkarsh Small Finance Bank, IndiaMART, Innovsource, Aegis Global, TECHNOTASK जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल रहीं ।
इन कंपनियों द्वारा एमबीए विद्यार्थियों का चयन विभिन्न मैनेजमेंट, मार्केटिंग, सेल्स, फाइनेंस, कस्टमर रिलेशन एवं बिजनेस डेवलपमेंट प्रोफाइल्स के लिए किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कॉलेज प्रशासन ने सभी कंपनियों, विशेषज्ञों एवं सहयोगी टीम का आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने भी इस अवसर को अपने करियर के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कॉलेज प्रबंधन के प्रति आभार जताया। प्रिंसटन कॉलेज, बरेली लगातार शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार कॉलेज के संचालक महेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से प्लेकसमेंट कार्यक्रम संस्थाज के द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसके माध्यकम से अभी तक 1500 से ज्याादा छात्र-छात्राओं का प्रायवेट कंपनियों के द्वारा चयन किया गया है और अच्छीध खासी सैलरी पर उन्हेस रोजगार दिया गया है।
हमारा प्रयास यही है कि हम बच्चोंं को अच्छा् रोजगार उपलब्धत कराऐं, इसके लिए हमने अच्छेा प्रशिक्षणसुदा ट्रेनर बनाये हैं, जो बच्चों पर पूरे वर्ष निरंतर मेहनत करते हैं आज के कार्यक्रम में कंपनियों के एचओडी पधारे और बच्चोंत को प्रमाणपत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया, सभी पत्रकार एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं का आभार संचालक महेादय के द्वारा किया गया।
