संवाददाता: उवेश खान। सिलवानी

रायसेन जिले के कस्बा बम्होरी में ऑल इंडिया मंसूरी समाज के तत्वाधान में दसवां ऑल मुस्लिम इज्तिमाई शादी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिले भर से आए 19 जोड़ों का मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार निकाह संपन्न कराया गया, जहां सभी जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
इस अवसर पर हजरत मौलाना मुफ्ती रहीमउल्ला खान साहब कासमी की उपस्थिति में निकाह की रस्में अदा की गईं।
कार्यक्रम में मंसूरी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एहसान मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष अज़ीज़ मंसूरी, पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश अध्यक्ष सलीम खान, प्रदेश सलाहकार एवं पूर्व सरपंच चांद भाई, उवेश मंसूरी प्रदेश मीडिया प्रभारी,जिला अध्यक्ष फारुख मंसूरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जलील मंसूरी खैरी, जिला सचिव सलीम मंसूरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्लू भाई मंसूरी , सफीक मंसूरी नगर अध्यक्ष बम्होरी, अकील मंसूरी नगर सचिव, नईम मंसूरी,सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
साथ ही क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, देवेंद्र धाकड़ (बरेली), मंडल अध्यक्ष हरनाम पटेल और ब्लॉक अध्यक्ष टीकम पटेल , मदन गोपाल वर्मा, हरि सिंह लोधी, बाबू रजक, राजेश बघेल सरपंच प्रतिनिधि, राजेश राय, लखन पटेल, विपिन शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
आयोजन में समाज के पदाधिकारियों शकील मंसूरी पार्षद सुल्तानपुर, जलील मंसूरी बरेली प्रदेश सचिव,आगा खान, मुनव्वर मंसूरी ब्लॉक अध्यक्ष सुल्तानपुर, सहीद मंसूरी ब्लॉक अध्यक्ष बाड़ी, उस्मान मंसूरी ब्लॉक प्रभारी बाड़ी, जफर मंसूरी ब्लॉक अध्यक्ष बेगमगंज, राशिद मंसूरी नगर अध्यक्ष बेगमगंज, शरीफ मंसूरी चिकली,के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
