संवाददाता : अंकित कुशवाह। मंडीदीप

मंडीदीप : शहर की पुरानी ईदगाह दरगाह परिसर में मुस्लिम समाज द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मो. सोहेल खान, उपाध्यक्ष असलम पठान वाजिद भाई सहित समाज के अनेक लोगों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं।
बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
