संवाददाता; अशोक सोनी। बरेली

महोत्सव का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, कृषि यंत्रों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सके।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने किसानों को नई तकनीकों, प्राकृतिक खेती, जैविक कृषि एवं फसल प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही कृषि से जुड़े नवाचारों और प्रदर्शनी ने किसानों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में किसान भाई-बहन उपस्थित रहे और उन्होंने नई जानकारी प्राप्त कर उसे अपने खेतों में अपनाने का संकल्प लिया।

“किसानों की प्रगति, देश की समृद्धि” के संकल्प के साथ यह महोत्सव कृषि क्षेत्र में नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।
