संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव।
रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन करते हुए पूज्य ब्रह्मचारी विष्णु दत्त जी शास्त्री के द्वारा नींव रखी जाएगी।
नर्मदा घाट स्थित इस आश्रम पर मंदिर निर्माण को लेकर गांव के युवाओं के द्वारा बीड़ा उठाया गया है। मंदिर निर्माण से पूर्व घाट के किनारे इस आश्रम पर विगत 20 वर्षों से सीताराम संकीर्तन निरंतर चल रहा है।
इस संबंध में आश्रम के संचालक पूज्य विमल दास महाराज के आव्हान पर ग्रामीण सहित आस पास के भक्त इस धर्ममय कार्य में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है।
इसी दौरान गांव के युवाओं ने मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया था जिसको अब मूर्त रूप मिलने वाला है।
प्रदेश की जीवनदायनी कहलाने वाली मां नर्मदा धर्म का आस्था के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार लोगों की पूर्ति कर रही है जिसमें कृषि , बिजली और प्रदेश के एक बहुत बड़े हिस्से को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराती है।
वहीं जिला रायसेन के देवरी से लेकर भारकच्छ तक एक लंबा सफर तय करती है इस दौरान कई प्रसिद्ध घाट नर्मदा किनारे है ।
