संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

जन्मदिन पर अपनों का स्नेह पाकर भावुक हुए पटेल
बरेली : राज्यमंत्री नरेंद्रशिवाजी पटेल अपने जन्मदिन पर क्षेत्र के लोगों का आत्मीय स्नेह पाकर भावुक हो उठे। लोगों का आभार व्यक्त करते गला रुंध गया। पटेल ने कहा मैं जन्मदिन के मौके पर मिले आपके स्नेह आशीर्वाद से अभिभूत हूँ।
मेरे विधानसभा क्षेत्र की ढाई लाख जनता मेरा परिवार है। मैं जन्मदिन के मौके पर सभी से यही आशीर्वाद चाहता हूँ कि मुझमें महाराणा प्रताप जैसा त्याग, छत्र पति शिवाजी महाराज जैसा शौर्य और महाराजा विक्रमादित्य जैसी न्यायप्रियता और नरेंद्र मोदी जैसा भाव बना रहे।इसके अलावा दाएँ वाहें कुछ नहीं सोचता।
किसी भी करवाई को लेकर मैं हमेशा अधिकारियों से कहता हूँ जो न्यायोचित और नियमानुसार हो वही करो। मैं सार्वजनिक जीवन में आने से पहले जन्मदिन नहीं मानता था लेकिन सार्वजनिक जीवन में आने के बाद अपनों का आग्रह टाल नहीं सका और मैंने पिता जी के सुझाव पर क्षेत्र के मठ मंदिरों के पुजारी खेरपतियों और साधु संतों के पूजार्चना के सम्मान के रूप में नर्मदा मैया सेवा आश्रम में जन्मदिन मनाना शुरू किया है।
सौभाग्य है कि हर जन्मदिन सम्मान करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।सहज स्वीकारा आत्मीय आग्रह लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं अपने जन्मदिवस के अवसर पर सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा शुभचिंतकों से प्राप्त बधाइयाँ और शुभकामनाएँ स्वीकार कीं।
लगातार लगभग 15 घंटे की व्यस्तता के बावजूद उन्होंने पूरे समय सहजता और मुस्कान के साथ लोगों से मुलाकात की। इसी क्रम में उन्होंने अपने शुभचिंतक अमित जैन के आत्मीय आग्रह को स्वीकार करते हुए उनके निवास पर पहुंचकर जन्मदिवस की शुभकामनाएँ एवं सम्मान ग्रहण किया।
बच्चों को दिया स्नेहपूर्ण आशीर्वाद
इस अवसर पर राज्यमंत्री पटेल ने बच्चों को स्नेहपूर्वक गोद में लेकर आशीर्वाद दिया तथा परिवार के वरिष्ठजनों का सम्मानपूर्वक आशीर्वाद प्राप्त किया। अमित जैन एवं उनके परिवारजनों ने पटेल को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
