संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

सोहागपुर (नर्मदापुरम)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोहागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा बरामद किया है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम तुराखापा के पारधी डेरे में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखे हुए है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी जित्तू पिता सागर पारधी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 960 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 14,400 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर राहुल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
टीम में प्रधान आरक्षक शैलेंद्र वर्मा, आरक्षक सुनील ओझा, आरक्षक मनोहर दायमा, आरक्षक विवेक सोनपुरे, आरक्षक गोपाल रघुवंशी एवं महिला आरक्षक नेहा रघुवंशी शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
