SP आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर , SDOP कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में होटलों की संघन जांच, नहीं मिली कोई कमी
संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर एवं एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में बरेली थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ नगर में स्थित सभी होटलों एवं लॉजों की अचानक सघन चेकिंग की।
इस दौरान थाना प्रभारी ने होटलों में ठहरे आगंतुकों के पहचान पत्रों की जांच कर संदिग्धों से पूछताछ की तथा होटल संचालकों द्वारा संधारित आगंतुक रजिस्टर की प्रत्येक एंट्री का मिलान कर बारीकी से परीक्षण किया।
थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने सभी होटल मालिकों को स्पष्ट हिदायत दी कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा न की पूरी जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध लगता है या उसकी गतिविधियां असामान्य प्रतीत होती हैं तो तत्काल बरेली थाना पुलिस को सूचित करें। थाना प्रभारी ने दो टूक शब्दों में चेताया कि नगर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

होटल में रजिस्टर की जांच करते थाना प्रभारी कपिल गुप्ता
रायसेन आशुतोष गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
त्योहारों एवं आगामी समय को दृष्टिगत रखते हुए असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने हेतु यह सतत अभियान जारी रहेगा।
होटल, ढाबे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगातार आकस्मिक चेकिंग की जाएगी।
