संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

जबलपुर: मध्य प्रदेश के बरगी बांध में शुक्रवार को अचानक आए तूफान के चलते 29 यात्रियों और दो क्रू मेंबर को लेकर जा रही एक क्रूज़ नाव पलट गई।
हादसे के बाद एसडीईआरएफ और सुरक्षा कर्मियों ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है, जबकि तीन लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
हादसे की सबसे मार्मिक तस्वीर तब सामने आई जब एक मां अपने 4 साल के बेटे को सीने से चिपकाए मिली।
इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं राहत और बचाव कार्य जारी है।
