संवाददाता : अंकित कुशवाह। मंडीदीप

मंडीदीप। मध्य प्रदेश स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 (बालाघाट, 23–24 अप्रैल) में मंडीदीप के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
गोल्डन कैर्री हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र टीनू तिवारी (बेस्ट लिफ्टर), आर्यन कीर और अंशुल राजपूत ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया।
कोच रेहान खान ने बताया बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप (तेलंगाना) के लिए हुआ है।
इस उपलब्धि पर संदीप फिटनेस वर्ल्ड में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कोच अंकित चौहान, राहुल सिंह राजपूत, सुधाकर दादू आशीष चित्रांश मधु सहित अन्य उपस्थित रहे।
