संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली में होटल श्री बल्ली पैलेस में सर्व स्वर्णकार महा संगठन कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज स्थानीय स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के अनेक स्वर्णकार समाज के लोगों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के हितों की रक्षा, व्यापार से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श और संगठन को मजबूत बनाने पर केंद्रित रहा।

बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सोनी महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बालेंदु सोनी राष्ट्रीय संरक्षक तेजराम सोनी राष्ट्रीय कार्यवाहक भवानी प्रसाद सोनी राष्ट्रीय सचिव सुदामा प्रसाद सोनी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहीस सोनी राष्ट्रीय महामंत्री मदन सोनी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक सोनी प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सोनी प्रदेश अध्यक्ष कोषाध्यक्ष विष्णु सोनी जिला नरसिंहपुर अध्यक्ष अनिल सोनी जिला संगठन मंत्री शिवम सोनी एवं ललित सोनी आनंद सोनी एवं अन्य
सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्णकार समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, और सभी को मिलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
सभी पदाधिकारी गण बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया तथा भविष्य में नियमित बैठकों के आयोजन पर सहमति जताई।
कल की मीटिंग में मदन सोनी राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है
