संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

सिलवानी तहसील के साईंखेड़ा में 14 मई 2026 को म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, रायसेन द्वारा “सम्पर्क | सम्पर्क अभियान 2026” के तहत विद्युत सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी सेवाएं एवं समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।
शिविर में उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन, नाम परिवर्तन, भार परिवर्तन, अस्थाई कनेक्शन, श्रेणी परिवर्तन, स्थाई विच्छेदन आवेदन, ई-केवाईसी एवं अनापत्ति प्रमाण-पत्र जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
इसके अलावा गलत बिल, अधिक बिल, मीटर रीडिंग शिकायत, डुप्लीकेट बिल, आंशिक भुगतान एवं अग्रिम भुगतान पर छूट संबंधी समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा।
तकनीकी समस्याओं में विद्युत अवरोध, बिजली लाइन, सर्विस केबल, पोल, वोल्टेज, ट्रिपिंग एवं वितरण ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतों का समाधान भी मौके पर किया जाएगा।
वहीं बंद या खराब मीटर, तेज चलने वाले मीटर एवं स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतें भी सुनी जाएंगी।
विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए QR कोड के माध्यम से बिल भुगतान की व्यवस्था भी की गई है। कंपनी ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर बिजली संबंधी समस्याओं का लाभ लेने की अपील की है।
