संवाददाता: उवेश खान। सिलवानी

सिलवानी। नगर के बजरंग चौराहा पर सोमवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के सुपुत्र युवा नेता दुर्गेश प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, जिला मंत्री संदीप शर्मा, जय बाबू जैन, संजू बनारसी, सुरेश यादव, गिरजेश चौरसिया, सलीम काजी, राजकुमार साहू, प्रदीप कुशवाहा, राजेश कुशवाहा और राजकुमार सेन, युवा मोर्चा से सिद्धार्थ समैया, आनंद सहरिया, मयंक नेमा, अखिलेश शर्मा और लखन कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
