संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

सिलवानी। नगर के बजरंग चौराहा स्थित बबलू पाल रेस्टोरेंट में सेवानिवृत्त एसडीओपी अनिल मोर्य के सम्मान में भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ढोल-बाजों के साथ फूलमाला, शाल-श्रीफल एवं पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता सलीम काजी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सिलवानी, बम्होरी एवं सुल्तानगंज के थाना प्रभारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश चौरसिया, राघवेंद्र (पत्रकार), जिला मंत्री संदीप शर्मा, चम्मू जैन, सुनील वैद्यराज, मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, जयबाबू जैन, धर्मेश जैन, पवन जैन, आशीष सिंघई, संजू बनारसी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
