संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली। जनगणना 2026 में युद्ध स्तर पर काम शुरू होने जा रहा है।
आम नागरिक स्वयं घर पर बैठकर ऑनलाइन अपना फार्म भर सकते है तथा अपनी जानकारी,भी साझा कर सकते है।
लोगों से अपील भी की जा रही है इस जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें
अब डिजिटल मोड में तेज़ी से सर्वे होगा अपनी जानकारी सही और वास्तविक ही भरे जिससे आनेवाले भविष्य में परेशानी न हो – ऐसा कहना है बरेली एसडीएम का।
एसडीएम संतोष मृदुगल ने पत्रकारों को जनगणना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी है। की भारत सरकार द्वारा देश की बहुप्रतीक्षित जनगणना का कार्य अब वर्ष 2026 में युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी, इस बार सरकार ने प्रक्रिया को अधिक सरल और आधुनिक बनाते हुए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
अब आम नागरिक स्वयं घर बैठे अधिकारिक वेबसाइट https://censusindia.gov.in/census.website/
पर जाकर अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी आसानी से सबमिट कर सकते हैं।
शासन का कहना है कि डिजिटल जनगणना से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आंकड़ों की सटीकता और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
इसके साथ ही फील्ड में नियुक्त गणनाकर्मी भी घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से छूट न जाए।
सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना में बढ़-चढ़कर भाग लें, क्योंकि यही आंकड़े भविष्य की नीतियों और योजनाओं का आधार बनते हैं।
