संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बरेली। नगर परिषद बरेली अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं वार्ड पार्षद के निर्देश पर आज नगर परिषद बरेली के सफाई कर्मचारियों ने छोटा बाजार स्थित भवानी चौक क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया।

पिछले कई दिनों से स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों द्वारा भवानी चौक पर कचरा जमा होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने तत्काल सफाई कर्मचारियों को सूचित किया तत्काल सफाई करवाई गई।
- स्थान: छोटा बाजार, भवानी चौक
- निर्देश: नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं संबंधित वार्ड पार्षद
- कार्रवाई: कर्मचारियों की टीम ने पूरे चौक से कचरे के ढेर हटाए और नालियों की सफाई की
- उद्देश्य: बाजार क्षेत्र को स्वच्छ बनाना और मौसमी बीमारियों की रोकथाम
सफाई के बाद क्षेत्र के व्यापारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष जी के नेतृत्व में स्वच्छ बरेली अभियान को लगातार गति दी जा रही है। नागरिकों से भी अपील है कि कचरा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें।”
नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से सफाई अभियान चलाया जाएगा और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
