संवाददाता: अशोक सोनी। बरेली

बाड़ी/रायसेन: मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड बाड़ी (जिला रायसेन) के निर्देशन में पर्यावरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विकास खंड की नवांकुर संस्था ‘बाग पिपरिया ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति’ (सेक्टर बाग पिपरिया) के अंतर्गत आने वाली ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ‘बरहा कला’ द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विविध आयोजन किए गए।

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही जल संवाद चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने जल स्रोतों के संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने का संकल्प लिया।
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए वृक्षों का पूजन भी किया गया।उपस्थिति: इस गरिमामयी कार्यक्रम में नवांकुर संस्था बाग पिपरिया से निर्मेश राजोरिया विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ ही नवांकुर सखियां, प्रस्फुटन समिति के सम्मानित सदस्यगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
