जिला संवाददाता : रायसेन

बाड़ी। प्रियंक कानूनगो का मंगलवार को बाड़ी दौरा राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना रहा। बरेली के रामलीला मैदान में आयोजित प्रेस वार्ता और उसके बाद बाड़ी जनपद कार्यालय में मीडिया संवाद के पश्चात जो दृश्य सामने आया, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
व्यस्त दौरे के बीच सीधे पत्रकार रितिक जैन के निवास पहुंचे
तमाम व्यस्तताओं और प्रशासनिक बैठकों के बीच प्रियंक कानूनगो सीधे वरिष्ठ पत्रकार रितिक जैन एवं पत्रकार जीतमल जैन के निवास पहुंचे, जहां आत्मीयता, अपनापन और सम्मान का अनोखा माहौल देखने को मिला।
जैसे ही प्रियंक कानूनगो रितिक जैन के निवास पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच गहरा जुड़ाव और पुराना आत्मीय संबंध साफ दिखाई दिया। क्षेत्र में चर्चा रही कि NHRC सदस्य का रितिक जैन के प्रति विशेष स्नेह और विश्वास इस मुलाकात में खुलकर नजर आया।
करीब लंबे समय तक चली चर्चा में मानवाधिकार, क्षेत्र की जनसमस्याएं, सामाजिक गतिविधियां, प्रशासनिक व्यवस्थाएं और निष्पक्ष पत्रकारिता जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार प्रियंक कानूनगो ने रितिक जैन की जमीनी पत्रकारिता, आमजन की आवाज को प्रमुखता से उठाने और लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने की खुलकर सराहना की।
मौजूद लोगों का कहना था कि यह मुलाकात केवल एक औपचारिक शिष्टाचार नहीं थी, बल्कि आपसी सम्मान, विश्वास और आत्मीय रिश्तों का प्रतीक बन गई। इस दौरान पत्रकार जीतमल जैन भी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र के कई अहम मुद्दों को NHRC सदस्य के समक्ष रखा।
पूरे कार्यक्रम के दौरान निवास पर लोगों की आवाजाही बनी रही। स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने भी प्रियंक कानूनगो से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। बाड़ी में दिनभर इस आत्मीय मुलाकात की चर्चा होती रही और लोगों ने इसे पत्रकारिता एवं सामाजिक संबंधों की मजबूत मिसाल बताया।
