संवाददाता : रितिक जैन। बाड़ी

NH-45 पर दर्दनाक सड़क हादसा
बाड़ी। थाना बाड़ी क्षेत्र अंतर्गत NH-45 पर बब्बा के ढाबे के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब भोपाल से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और खेत में जा घुसी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार कई फीट तक घिसटते हुए पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल सिविल अस्पताल बाड़ी भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हुए हैं, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है—
1. राजेंद्र काशिव, पिता लक्ष्मी नारायण काशिव, उम्र 64 वर्ष
2. भावना काशिव, पत्नी राजेंद्र काशिव, उम्र 58 वर्ष
3. यशवर्धन काशिव, पुत्र राजेंद्र काशिव, उम्र 32 वर्ष
4. साक्षी काशिव, पुत्री राजेंद्र काशिव, उम्र 24 वर्षसभी निवासी अरेरा कॉलोनी, भोपाल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क से उतरकर सीधे खेत में पलट गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार सभी लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल घायलों का बाड़ी अस्पताल में उपचार जारी है तथा पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
