संवाददाता : उवेश खान। सिलवानी

रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र स्थित जमुनिया घाटी में रविवार रात एक सड़क हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, एक कार जमुनिया से सिलवानी की ओर आ रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।हादसे के समय कार में केवल चालक सवार था, जो दुर्घटना में घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
